पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय महराजगंज में छात्राओं के लिए आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और अपराध रोकथाम के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्हें डायल 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, इमरजेंसी नंबर 108, 1076 और 1090 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान युवा कल्याण विभाग द्वारा एक रैली का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पूनम अग्रहरी, अध्यापिका वीणा पांडेय, रश्मि यादव, ज्ञान देवी, राजमती सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
.jpg)






