Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह: महेन्द्र नाथ पाण्डेय
  • पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उमानाथ सिंह राजनीति में शुचिता के पर्याय थे। उनके व्यक्तित्व में सहजता सरलता एवं मृदुभाशिता का समावेश था। उक्त उद्गार पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन दिनों पूरे देश में कांग्रेस की तूती बोलती थी उन दिनों उमानाथ सिंह ने राजनीति में पदार्पण किया। वे सत्ता की राजनीति करते तो कांग्रेस का दामन थामते, परंतु उन्होंने सत्ता की बजाय पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को चुना जो समाज के अंतिम व्यक्ति को रहने, खाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर केन्द्रित है। श्री पाण्डेय ने कहा कि उमानाथ सिंह ने पूर्वांचल की राजनीति को नयी दिशा दी। सत्ता द्वारा प्रायोजित अत्याचारों का विरोध करते हुए उन्होंने प्राणोत्सर्ग किया।

Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से स्व. उमानाथ सिंह के शील, संयम और अनुशासनप्रियता पर प्रकाश डाला।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि वे प्रदेश के जिस भी कोने में जाते हैं वहां जौनपुर का होने के कारण लोग मुझसे स्व. उमानाथ सिंह के बारे में पूछते हैं। इसी से उस विराट व्यक्तित्व की लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। आज जौनपुर शहर में 12000 लोगों को सरकार की ओर से घर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। यह स्व. उमानाथ सिंह की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

इस मौके पर विधायक रमेश सिंह, प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप​ सिंह, शिवेन्द्र प्रताप​ सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद सिंह, दुश्यंत सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजबहादुर सिंह, डा. अजय दूबे, डा. राजदेव दूबे, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. आरएन त्रिपाठी, नितिन सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, डा. ओपी रघुवंश, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन पूर्व प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह तथा आभार पूर्व सांसद केपी सिंह ने व्यक्त किया।

जिला अस्पताल में प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

जौनपुर। पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में अमर शहीद उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोगियों को फल वितरित हुआ।

Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह: महेन्द्र नाथ पाण्डेय


ads


ads


ads

ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!