- गांव के बच्चों के साथ नहाते समय हुआ हादसा
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में शनिवार को नाला में डूबकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। उसके मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के पास से एक नाला जाता है। बरसात के दिनों में उसमें काफी पानी भर जाता है।
गांव के 4 किशोर उसी नाला में नहाने गए थे। उसमें कुणाल कुमार पुत्र स्व. सुबाष गौतम भी नहाने गया था। वह सम्भवतः तैरना नहीं जानता था।वह नाला के पानी में डूब गया। उसके साथ के बच्चों ने शोर मचाया तब गांव के अन्य लोग भी पहुंच गये। उन लोगों ने उसे खोज कर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गयी थी लेकिन उसके बाद भी अपने संतुष्टि के लिए उसे लेकर जिला चिकित्सालय ले गये। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में छोटा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जफराबाद रमेश कुमार ने बताया कि किशोर की नहाते समय नाले में डूबने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
.jpg)





