- मृत्युन्जय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सस्वर सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में निर्माणाधीन मृत्युञ्जय महादेव धाम मन्दिर परिसर में आयोजित सस्वर सुंदर कांड प्रतियोगिता के दूसरे चक्र के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क कार्यालय अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने कहा कि रामचरित मानस के सुंदर कांड में हनुमन्त लाल की वीरगाथा का वर्णन है। सुंदर कांड में प्रभु श्रीराम की महिमा कम परन्तु उनके अनन्य सेवक हनुमन्त लाल के गुणों का वर्णन ज्यादा है।
आयोजक/भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि श्रीराम चरित मानस में सुंदर कांड हनुमान के पराक्रम का वर्णन करता है। साथ ही मनुष्य के अंदर भी ऊर्जा पैदा करता है। जिलाध्यक्ष ने प्रतियोगिता का उद्देश्य व शामिल होने वाली 14 टीमों की जानकारी देते हुए माह में होने वाले प्रदोष के दिन ही आयोजन होना बताया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूसरी टीम जनपद के जोगियापुर के सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र, अरविंद मिश्र एवं भानु प्रकाश पूरी तरह सनातनी वेश भूषा में समय पर उपस्थित होकर सुन्दर कांड का सस्वर गायन किया। प्रतियोगिता में पंडितद्वय अशोक दूबे व हीरामन उपाध्याय ने विधिवत पूजन कराया। मुख्य यजमान ज्वाला प्रसाद मिश्र व इंद्रावती देवी रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लाल साहब शुक्ल, कैलाश शुक्ल, सतीश उपाध्याय रहे। इस अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, सुधाकर शुक्ल, सुभाष शुक्ल, अरुण उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, जयशंकर शुक्ल, सुभाष उपाध्याय, सदानन्द सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)






