तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। विद्युत की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर लाखन सिंह ( 30) की सुजानगंज में मौत हो गई।
लाखन सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी ध्वज का पूरा थाना कंचनपुर जनपद राजस्थान स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद (बालवर गंज)निवासी विनोद कुमार कुमार ऊमर के यहां मार्बल लगाने का काम कर रहा था।
बुधवार की शाम को मार्बल लगा रहा था अचानक विद्युत धारा की चपेट में आ गया। लोग आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज पर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।