- गांव को गोकुला नहर से जोड़ने वाली सड़क निर्माण की हुई घोषणा
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शाहपुर नेवादा गांव में शनिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव की जनता ने उन्हें माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने की। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। भाजपा नेता व महराजगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह, बैहारी प्रधान अजय सिंह, पूर्व प्रधान गौरा अरुण कुमार सिंह, प्रधान कल्याणपुर रामजीत यादव, राहुल, आशीष सिंह सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने गांववासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शाहपुर नेवादा गांव को गोकुला नहर से जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लम्बी पक्की सड़क के शीघ्र निर्माण की घोषणा की।
इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन शशिकला सिंह के माध्यम से कराया जाएगा जिसकी ग्रामीणों ने सराहना करते हुए पूर्व सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।