Jaunpur News: अनिल कुमार अध्यक्ष व पंकज पाठक बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अनिल कुमार अध्यक्ष व पंकज पाठक बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • मड़ियाहूं तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में उप शाखा मड़ियाहूं लेखपाल संघ का चुनाव तहसील सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार जनपद से आये चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीश कुमार ने लेखपालों से सामंजस्य बैठाते हुए संघ के चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मत से निर्विरोध करवाया जिसमें लेखपालों द्वारा विभिन्न पदों पर चुनाव अधिकारी के सामने एक-एक नामांकन रखे जाने पर चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, मंत्री पद से शिव शंकर यादव, उप मंत्री नागेश, ऑडिटर रोहित मौर्य, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह को निर्विरोध चुना गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने चयनित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लेखपाल चुनाव में जनपद से निर्वाचन अधिकारी जिला उप मंत्री सतीश कुमार के अलावा जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, केराकत तहसील अध्यक्ष चंद्र मोहन यादव, जिला ऑडिटर वंश राज यादव मौजूद रहकर लेखपाल चुनाव में सफल सहयोग किया। चुनाव का संचालन लेखपाल फूलचंद यादव ने किया।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!