बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। धाम क्षेत्र में जगह जगह गणपति स्थापित कर विराजनाम हो चुके हैं। गणपति पंडाल को आकर्षण रंग बिरंगे लाइट भव्य रूप से सजाया गया है।
सुबह शाम आरती के दौरान गणपति के दर्शन पूजन के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थी भी आरती पूजन में शामिल होकर गणपति बप्पा मौर्य जय जयकार लगा रहे हैं। गणपति बप्पा के गीतों से धाम क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। कई प्रकार के फूलों से भगवान गणपति को सजाया गया है।
वहीं दर्शनार्थियों को दर्शन पूजन करने के लिये विशेष व्यवस्था बनाई गई है। पंडाल में लाउड स्पीकर लगाकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए जा रहे हैं। सुबह-शाम आरती किया जा रहा है। आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।