Jaunpur News: हाईवे पर खोदे गये गड्ढे ने ली बालक की जान, जिम्मेदार कौन?

Aap Ki Ummid
follow us

हाईवे पर खोदे गये गड्ढे ने ली बालक की जान, जिम्मेदार कौन?
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में एनएच हाईवे बना रहे कर्मचारियों द्वारा मानक के विपरीत मिट्टी निकालने के बाद तालाब जैसा बने गड्ढे में नहाते समय 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गंधौना गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास नेशनल हाईवे बना रहे कर्मचारियों द्वारा विजयी पाल पुत्र जगई पाल की खेत से मिट्टी निकालकर हाईवे पर पाटा गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने मानक के विपरीत खेत से इतनी मिट्टी निकाल दिया कि वहां बड़ा गड्डा का रूप ले लिया। एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने गड्ढे में पानी भरने से तालाब जैसा दिखाई पड़ने लगा।

शनिवार की दोपहर गंधौना गांव के तीन बच्चे घर से गड्ढे के पास आए और नहाने के लिए पानी में उतर गए।जिसमें अचानक 10 वर्षीय मोहन का पुत्र संपर्क गंधौना धनापुर निवासी गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। बाकी दोनों बच्चे शोर गुल मचाते हुए घर की तरफ भागे और परिजनों ने घटना की जानकारी दिया। बच्चों की डूबने की जानकारी होते ही गांव के कुछ लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बच्चा पूरी तरह डूब कर पानी में समा चुका था।

इसके बाद सूचना रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक को फोन द्वारा दी गई। मौके पर जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह और रामपुर थाना पुलिस फोर्स पहुंची। ग्रामीणों ने एनएच हाईवे के कर्मचारियों द्वारा खोदी गई गड्ढे में बालक की तलाश किया तो थोड़ी देर बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया 

जिसे तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचा जहां पर डॉक्टर ने देखते ही बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की माता राखी बांधने के लिए अपने मायके पति के साथ गई हुई है। जिसके कारण बाकी परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से पुलिस को इनकार कर दिया है।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक बालक के पिता को दे दिया है। आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने की पुलिस कोशिश करेगी। मृतक बालक तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का बताया जाता है। बालक की मौत पर परिजनों की करुण रुदन से घर में कोहराम मचा हुआ है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जहां से मिट्टी निकाली गई, वह गौ चर की जमीन है जिसे कुछ लोगों की साठ गांठ उक्त जमीन की मिट्टी निकलवाकर अनुचित लाभ लिया गया।

ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!