Jaunpur News: शोभावती देवी इण्टर कालेज के बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शोभावती देवी इण्टर कालेज के बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

फहद खान

शाहगंज, जौनपुर। शोभावती देवी इंटर कालेज घाटमपुर में हर घर तिरंगा का कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर घर तिरंगा' स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया एक विशेष अभियान है जिसका उद्देश्य हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है और राष्ट्रध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। जैसा कहा गया है- “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे स्वाभिमान की पहचान है।”

इस मौके पर प्रबंधक डॉ. जेपी दूबे एवं प्रधानाचार्य अलख निरंजन पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए तिरंगा, देश के प्रति प्रेम तथा समर्पण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर नीतू सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रागिनी सिंह, साक्षी पाण्डेय, अनूप तिवारी, दीप्ति यादव, पूजा तिवारी, दीपक शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अजय प्रजापति, नीरज यादव, अंकित दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads


ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!