शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल व अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह जिलाधिकारी जौनपुर व अपर जिलाधिकारी जौनपुर रहे।
बुधवार को नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकल गई। तिरंगा यात्रा रैली पूरे नगर में भ्रमण करते हुए महात्मा गांधी प्रतिमा व सरदार भगत सिंह सहित तमाम महापुरुषों के चित्र पर पुष्प किया गया। मड़ियाहूं कोतवाली से भगत सिंह तिराहे तक नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान झांकियां भी निकल गई थी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मड़ियाहूं पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहीं। इस तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व सभासदगढ़ तथा सम्मानित जनता मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मडियाहू सुनील कुमार भारती, तहसीलदार राकेश कुमार, संदीप कुमार सिंह नायब तहसीलदार, अमित कुमार नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव लेखपाल, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, ईशा फारुकी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, दिलीप कुमार साहू, अरविंद चौरसिया, राजेंद्र कुमार सोनकर, बबलू सोनकर, नितेश सेठ, इजहार अहमद गुड्डू, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।