डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अनुक्रम में विकास खण्ड परिसर स्थित शहीद स्तम्भ से प्रमुख प्रति. डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी एवं मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह के संयुक्त संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
वन्दे मातरम व भारत माता की जय घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का पावन महोत्सव जन जन के मन में देशप्रेम की भावना का संचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता का मंगलपर्व इस बात का साक्षी है कि स्वतंत्रता एक अमूल्य निधि है जिसे पाने के लिए देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय से रूधौली बाजार पहुंची।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राकेश वर्मा, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, अरविन्द वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रान्त गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, सौरभ मिश्र, सोनल सिंह, एडीओ आई.एस.बी. ब्रह्मानंद, जितेन्द्र शाह, सतीश सिंह, अध्यक्ष डाॅ. रणंजय सिंह, सुधाकर सिंह, दुष्यंत मिश्रा, योगेंद्र यादव सहित विकास खण्ड के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।