पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना स्थानीय स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स. 99/2025 धारा-69 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट का वाछिंत अभियुक्त अमित कुमार गौतम उर्फ गब्बर पुत्र अशोक कुमार उर्फ सोमारु गौतम ग्राम सरायडीह थाना सुरेरी जौनपुर जो कि जोगियाबीर पुल सरायडीह पर खड़ा है तथा किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वांछित अभियुक्त अमित कुमार गौतम उर्फ गब्बर ग्राम सरायडीह थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व.उ.नि. भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव क्राईम टीम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, हे.का. मुकेश सिंह क्राईम टीम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, का. रविप्रकाश यादव, क्राइम टीम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, का. सत्येन्द्र कुमार क्राइम टीम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर शामिल रहे।
.jpg)










