Jaunpur News: मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में तिरंगा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में तिरंगा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में शासन की महत्वाकांक्षी योजना हर घर तिरंगा अभियान के तहत मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक के निर्देशन में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा गुरुवार को तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने इस आयोजन के संबंध में कहा कि इस प्रदर्शनी से छात्रों के मनोरंजक ढंग से तिरंगे के इतिहास से संबंधित अनछुए पहलुओं से परिचित करवाया।

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. अमिताभ कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान को एक आवश्यक मूल्यपरक योजना के रूप में चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं में सामाजिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति आस्था दृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर अंजनेय पांडेय, वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अजय वर्मा, प्रोफेसर सुमन सिंह, प्रोफेसर जेपी दुबे, डॉ. उमेश राव, डॉ. हौसिला पांडे, डॉ. बृजेश चौबे, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रदर्शनी के वातावरण को उत्साहपूर्वक बनाए रखा है।


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!