- नवचयनित अध्यक्ष दीपक जावा सहित पूरी टीम ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
वैभव वर्मा
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वां पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहर के घनश्याम दास बैंकर के बगीचा में सम्पन्न हुआ जहां बतौर मुख्य अतिथि डा. रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डा. क्षितिज शर्मा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ रहे तो दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, डा. सरफराज खान प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद, मनोज मिश्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी सहित काशी से आये तमाम विद्वानों के सानिध्य में अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष दीपक जावा, महासचिव पवन दुबे व कोषाध्यक्ष विशाल खत्री के साथ पूरी टीम ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
इसी क्रम में निर्णायक मण्डल के सदस्यगण में हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, सोम वर्मा, डा. अंजना सिंह, उर्वशी सिंह एडवोकेट, नीरज शाह, संजय प्रजापति, अरशद कुरैशी, अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, विक्रम मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य, आनन्द उपाध्याय, मनोज मिश्र, अतुल सिंह, राधेरमण जायसवाल, डा. शमीम अहमद, शशांक सिंह, मीरा अग्रहरि, सोना बैंकर, अंजली जांडवानी आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न समाजसेवी संगठनों को समाज में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये अतिथिगणों ने सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि डा. रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर ने महासमिति का मनोबल बढ़ाते और पुरस्कृत संस्थाओं को बधाई देते हुये कहा कि जब समाज में कुछ अच्छा कार्य किया जाता है तो बुराइयों निकालते हैं लेकिन हमें उन सभी को नजरअंदाज करके सिर्फ आगे बढ़ना चाहिये।
इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति के नये पदाधिकारियों सहित पुरस्कृत समितियों को भरोसा दिलाया कि आपकी सुविधा को देखते हुये यह मैं संकल्प लेता हूं कि एक वर्ष के भीतर विसर्जन घाट पर अत्याधुनिक एवं तकनीकी रूप से पक्का कुंड का निर्माण कराया जायेगा जिससे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ किया जायेगा।
मुख्य वक्ता डा. क्षितिज शर्मा ने भगवान श्री गणेश चित्रण मेडिकल साइंस के अनुरूप करते हुये कहा कि मैं पहली बार इस कार्यक्रम उपस्थित होकर अभिभूत हूं। विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन, डा. सरफराज खान और मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से नयी कार्यकारिणी और पुरस्कृत होने वाली समितियों को बधाई देते हुये कहा कि आपके कार्यों से समाज को नई दिशा मिलती है। स्वागत भाषण संयोजक नवीन सिंह ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार निवर्तमान अध्यक्ष संजय जांडवानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव यादव एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।
इस अवसर पर प्रिंस सेठ, अरशद कुरैशी, आशीष बोस, चंद्रेश यादव एडवोकेट, सुमित अग्रहरि, मनोज मौर्य, रंजीत गुप्ता, गौरव यादव, संतोष सेठ, अभिषेक सेठ, शिवधनी यादव, शशिकेष साहू, प्रमोद ओमर, मुकेश साहू, अजय यादव, मनीष वर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, आदित्य सेठ, आनन्द अग्रहरि, प्रशांत विक्रम सिंह, तहसीलदार यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, अदालत यादव, राकेश सोनी, करन बिन्द, अरविन्द यादव, अखिलेश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
- पीहू खरे की प्रस्तुति ने लोगों का मोह लिया मन
समारोह में पीहू खरे नामक छोटी बच्ची ने श्री गणेश वन्दना प्रस्तुत किया। उक्त छोटी बच्ची की अद्भुत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सभी ने मुक्त कण्ठ से उक्त बच्ची की सराहना किया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।
- शोभायात्रा, पूजन पण्डाल शहरी एवं ग्रामीण की पूजन समितियां सम्मानित
निर्णायक मण्डल के अवलोकन के अनुसार शोभायात्रा में प्रथम श्री शिव शक्ति बाल गणेश संस्था पत्थर वाली गली ईशापुर, द्वितीय श्री गणेश मित्र मंडल रसूलाबाद, तृतीय नव बाल तरंग समिति अहियापुर रही। पूजन पंडाल (शहरी) में प्रथम श्री नव युवक गणेश उत्सव रसूलाबाद, द्वितीय बाबा श्री जागेश्वरनाथ आलमगंज तथा तृतीय श्री शिव शक्ति बाल संस्था विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला आये। पूजन पण्डाल (ग्रामीण) में प्रथम सार्वजनिक गणेशोत्सव पूजा समिति गौराबादशाहपुर, द्वितीय नवीन बाल संस्था बंजारेपुर, तृतीय जय बुढ़ऊ बाबा गणपति पूजा संस्था धर्मापुर ने अपना स्थान बनाया। वहीं विशेष रूप से पुरस्कृत होने वाली संस्थाओं में श्री गणेश पूजा बाल संस्था शिव चौरा मंदिर सिपाह को अनुशासन, श्री सार्वजनिक गणेश पूजा बाल समिति बेगमगंज चुंगी को उत्कृष्ट झांकी, श्री शीतला कार्य समिति ट्रस्ट चौकियां धाम को दैनिक मार्ग सजावट तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाल संस्था खानपुर अकबर को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य 70 समितियों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)











