शटर से धुआं निकलते देख दुकानदार ने मचाया शोर
ग्रामीणों ने नहर के पानी से आग पर पाया काबू
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र ब्रह्मदेव मिश्रा आजाद नगर गेट के समीप कपड़ा व पूजा-पाठ सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजांतर की भांति दुकान में दीपक जलाकर दुकान से सटकर पीछे बने घर में चले गये। आधी रात बाद भुक्तभोगी जब शौच के लिए उठा तो दुकान से धुंआ निकलते देख पैरों तले से जमीन खिसक गई और चीख पुकार करने लगा। चीख—पुकार सुनकर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने पास की नहर से पानी लेकर जब तक आग पर काबू पाते कि तब दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार नष्ट हुई सामानों की कीमत अनुमानित डेढ़ लाख रुपये बताई। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगायी, ताकि दुकान को दोबारा शुरू किया जा सके।
.jpg)






