Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के लिये बीडीओ ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के लिये बीडीओ ने किया निरीक्षण


तेजस टूडे सं.

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक शाहगंज क्षेत्र में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के लिए सोमवार को खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सीधा में लगाए गए विशेष कैंप का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान बीडीओ ने कैंप में तैनात तकनीकी सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों से अब तक पंजीकृत किसानों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा किया। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक किसान का विवरण पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिविर में मौजूद किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं। बीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खतौनी, ई-केवाईसी या अन्य तकनीकी दिक्कतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाय जिससे किसानों को अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की पहचान का एक महत्वपूर्ण डिजिटल माध्यम है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर एडीओ कृषि धर्मेन्द्र सरोज, बीटीएम शमसाद अहमद, अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!