Jaunpur News: गेहूं के खेत में लगी आग, 5 बीघा फसल राख

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गेहूं के खेत में लगी आग, 5 बीघा फसल राख


तेजस टूडे सं.

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरी बाजार के पास सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद आस—पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। आग की लपटें और धुआं इतना तेज था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बाल्टी, ट्यूबवेल और अन्य उपलब्ध संसाधनों के सहारे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग को फैलने से रोका जा सका। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो और भी बड़े क्षेत्र में फसल जलकर नष्ट हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी की घटना में किसानों की महीनों की मेहनत और लागत पूरी तरह बर्बाद हो गई। प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और अब फसल के नुकसान से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को भी दी गई है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!