तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के बार काउंसिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी का उपाध्यक्ष के रूप में पहली बार पैतृक गांव में आने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान सबेली अनिल कुमार पांडे की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर सार्वजनिक समारोह में उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी का स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में संकठा प्रसाद पांडे, ज्ञान प्रसाद पांडे, लाल बहादुर मौर्य, राम कुबेर सरोज, अवधेश शर्मा फग्गू ऊमर विनोद तिवारी आदि मुख्य रहे। लोगों ने माल्यार्पण से स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
कार्यक्रम के अंत में अपने उद्बोधन में राजकुमार तिवारी ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दिया गया स्नेह सम्मान और आशीर्वाद से मैं अपने को धन्य मान रहा हूं। इस सम्मान के लिए सदैव आप सबका ऋणी रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल पांडे ने किया।
.jpg)










