जौनपुर: हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। हाल ही में सुजानगंज के उमरपुर ग्राम निवासी आशापाल की हत्या का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने उपनिरीक्षक राम स्वरूप राय, हे.का. अरूण यादव तथा ओम प्रकाश मिश्र के साथ आशा पाल की हत्या की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त राजमणि पुत्र स्व0 दुखरन निवासी उमरपुर थाना सुजानगंज को उसके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया गया। साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद किया गया। आशा पाल की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण होना प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष सुजानगंज महेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया।