बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने जौनपुर सीट से किया नामांकन
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.30 बजे बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व बरेली सेंट्रल जेल से सुबह लगभग 8 बजे धनंजय बाहर निकले।
श्रीकला सिंह के साथ नामांकन करने के दौरान कुल पांच लोग थे। इनमें उनके अधिवक्ता बृजभूषण सिंह, प्रस्तावक ब्लॉक प्रमुख संतोष तिवारी के अलावा पीआरओ राजेश कुमार सिंह, बसपा के मंडल प्रभारी रामचंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष संग्राम भारती रहे।
बिना प्रदर्शन किये सादगी से श्रीकला सिंह के नामांकन दाखिले से प्रशासन, विपक्षी दल व मीडिया के लोग भी हैरान दिखे। दरअसल श्रीकला सिंह के पर्चा दाखिले की तारीख व शुभ घड़ी यानी मुहूर्त पहले से ही निर्धारित था।