अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 3 आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची व 43 क्वार्टर देशी शराब बरामद की।
शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी तथा उनकी टीम द्वारा मनीलाल उर्फ मुन्नीराम निवासी भंभई को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार मारकुण्डी थाना के उप निरीक्षक इंदल सिंह तथा उनके हमराही द्वारा शारदा निवासी टिकरिया जमुनिहाई को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बहिलपुरवा थाना के उप निरीक्षक सुशीलचन्द्र निगम तथा उनके हमराही द्वारा लाला भइया निवासी ग्राम करका पडरिया को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।