नीरज गुप्ता
सुरेरी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह की देख-रेख में उ0नि0 अम्ब्रीश सिंह मय हमराह हे0का0 बृजेश वर्मा ने न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर द्वारा जारी गैरजमानती वारण्ट धारा 323/504 भादंवि थाना सुरेरी के अनुपालन में सम्बन्धित वारण्टी/अभियुक्त 1. संजय उपाध्याय पुत्र सभापति उपाध्याय निवासी अड़ियार थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।