राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। सपा सरकार में कद्दावर नेताओं में सम्मिलित पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरूवार सुबह से ही परिवर्तन निदेशालय की टीम ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की महिला मित्र गुडडा देवी के घर पर रेड डाली थी।




उसके तुरंत बाद अमेठी आवास विकास स्थित सपा से वर्तमान विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी के घर पर लगभग 6 घंटे की गहन पूछताछ जारी रही। इसी बीच घर के सदस्यों के साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी जो की अमेठी से सपा से वर्तमान विधायक भी है।

ईडी से पूछताछ के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने से महाराजी देवी की तबीयत भी खराब गई जिसके लिए मौके पर स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर दवा भी दिलाई गई तो पता चला कि ब्लड प्रेशर लो की समस्या है। गुड्डा देवी तथा महाराजी प्रजापति दोनों के घर पर लगातार 6 घंटे से चल रही जांच में परिवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व खनन एवं कैबिनेट मंत्री रह चुके गायत्री प्रसाद प्रजापति के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति जो वर्तमान विधायक अमेठी महाराजी देवी के प्रतिनिधि हैं, को भी अपने साथ ले गई जिससे घर में कोहराम मचा हुआ है।