अजय पाण्डेय
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय के नेतृत्व में नगर के जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज मार्ग तक नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण को हटाने व पूर्व की स्थिति बहाल कराने में नगर पालिका परिषद द्वारा 5,69,186 खर्च किया गया है। उक्त धनराशि को कब्जे व कब्जे की प्रकृति के अनुसार संबंधित व्यक्तियों से वसूलने हेतु नोटिस निर्गत की गई है। उन्होंने समस्त व्यापारियों से अनुरोध किया है कि अपनी समस्त धनराशि नगर पालिका परिषद में तत्काल जमा करा दें, अन्यथा धनराशि की वसूली संबंधित व्यक्ति से भू-राजस्व की भांति की जाएगी। श्री राय ने बताया कि उमरपुर हरिबंधनपुर के महेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. बनारसी पर 4670, संजय कुमार पुत्र छोटे लाल पर 4670, शिवशंकर साहनी पुत्र राजनाथ पर 18450, मल्हनी विधायक लकी यादव, ओम व वेद पुत्र स्व. पारसनाथ यादव पर 9893, हुसेनाबाद निवासी कालिका पुत्र रामलखन कालिका होटल पर 2668, धर्म नरायण पर 4846, लालजी मौर्य पर 5146, पाठक होंडा एजेंसी पर 50665, वृंदावन पाठक पर 21727, नितेश मौर्या पुत्र जवाहर लाल पर 11915, रामशीला पर 6964, मुन्ना लाल सिंह पर 13231, सुनील सेठ पर 17642, यूनिक बाजार पर 42603, मनीष तिवारी पुत्र सूयीना तिवारी पर 24032, संजय सिंह पर 8688, संदीप-पंकज मौर्य पर 8680, यूनियन बैंक ऑफ आनंद त्रिपाठी पर 54196, श्रीराम यादव पुत्र बालदत्त पर 4530, श्रीमती रीता सिंह, अमृता सिंह पर 22530, उमरपुर हरिबन्धनपुर के श्रीराम यादव पुत्र बालदत्ता पर 5325, श्रीराम यादव पुत्र बालदत्ता पर 5086, लालजी मौर्य पर 2249, रामराज सिंह पुत्र रामदवन पर 7988, धर्मराज सिंह पर 7509, छोटे लाल मौर्य पर 2100, अग्रवाल ज्वेलर्स पर 6390, रमेश बरनवाल पर 5682, लीलावती पत्नी छोटे लाल पर 11798, गोपाल कृष्ण पुत्र स्व. कुंज लाल पर 13268, राम अजोर पर 3946, अशोक श्रीवास्तव पुत्र रामजी लाल पर 36663, शशि कपूर पुत्र कमला प्रसाद पर 22706, अशोक कुमार पुत्र कमला प्रसाद पर 22706, श्रीमती सविता रानी पत्नी स्व. सुनील चंद्र श्रीवास्तव पर 20569, श्रीमती सविता रानी पत्नी स्व. सुनील चंद्र श्रीवास्तव पर 12314, श्रीमती सुशीला देवी पत्नी स्व. हरिवंश लाल पर 2100, सियाराम पुत्र पन्ना लाल पर 17697, राजेश राज गुप्ता पर 9012, सर्वजीत श्रीवास्तव पुत्र सुरेंद्र श्रीवास्तव पर 4326, छोटे लाल मौर्य पर 2100, श्रीराम यादव पुत्र बालदत्त पर 5325, श्रीराम यादव पुत्र बालदत्त पर 4530 रूपये का जुर्माना है जिसकी वसूली की जाएगी।









Mangal Clinic Dr. Uttam Gupta





Prashashya%2BJems