दिल्ली। श्रमिकों को दीनदयाल फाऊंडेशन की टीम ने श्रमिकों को निशुल्क भोजन वितरण का कार्य किया। जो लोग दिन भर में भी अपना पेट नहीं भर पाते हैं ऐसे लोगों को भोजन वितरण किया गया। जो शारीरिक रूप से अपंग हैं सडक के किनारे पड़े रहते हैं चल फिर नहीं पाते ऐसे लोगों को भोजन वितरण किया गया। ऐसे छोटे छोटे बच्चे जो अच्छे स्वादिस्ट भोजन के सपने देखते हैं उनको भोजन वितरण किया गया। 
यह नेक और सराहनीय कार्य दीनदयाल फाउंडेशन के दिल्ली की महिला अध्यक्षा रूची पाण्डेय एव प्रदेश महासचिव दिल्ली विजय उपाध्याय और राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप पाठक के मौजूदगी में किया गया। दीनदयाल फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी के निर्देशानुसार जहां पर भी दीनदयाल फाउंडेशन से लोग जुड़े हैं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण सभी को दिशा निर्देश देते हुए गरीब असहाय मजबूर एवं मजदूर सहित श्रमिकों साथ ही साथ विकलांगों को भोजन कपड़ा अन्य चीजें मुहैया कराने का निर्देश दिया है दिए गए निर्देशानुसार पूरे भारत में जरुरतमंदो की सेवा और जरुरतमंदो की उचित व्यवस्था के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा हैं। 
जिसमें प्रत्येक दिन लोग अधिक से अधिक संख्या में संस्था की सदस्यता ग्रहण कर संस्था के प्रति समर्पित भाव से मिलकर सेवा कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ दीनदयाल फाउंडेशन सदस्यता अभियान भी चला रहा है जिसके तहत लोगों को संस्था से जोड़ा भी जा रहा है, इस अभियान में सम्मिलित होकर हर व्यक्ति इस पुण्य के कार्य में भागीदार बन सकता है एवं अपने जीवन को कृतार्थ कर सकता है।


Mangalam_Jewelers

Admission%2BOpen%2BAnju%2BGill%2BAcademy%2BSenior%2BSecondary%2BInternational%2BSchool%2BJaunpur%2B%2BKatghara%252C%2BSadar%252C%2BJaunpur%2B%2BContact%2B%2B7705012955%252C%2B7705012959
Yash%2BHospital%2BJaunpur%2BDr.%2BAvneesh%2BKumar%2BSingh
Siddhivinayak%2BJewellers%2BJaunpur