Jaunpur News Portal Aap Ki Ummid
जौनपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक विधायक पद के प्रत्याशी एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह की विजय सुनिश्चित करने के लिये संघ के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को महराजगंज ब्लॉक के वित्तविहीन विद्यालयों का दौरा किया।
संघ के पदाधिकारियों ने राज नारायण इंटर कॉलेज शंकरगंज, गंगा बालिका इंटर कॉलेज कल्याणपुर, सरिता देवी इंटर कॉलेज जनौर, किसान उत्तर माध्यमिक विद्यालय गोठाव, शीतला प्रसाद स्मृति इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर, बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज जन्नौर, माताफेर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ महराजगंज, अमरनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर बिझवट, श्री कृष्ण बालिका इंटर कॉलेजब होरिकपुर महाराजगंज, जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज गड़ेरिया, माताफेर यादव उ. माध्यमिक विद्यालय महकुचा महराजगंज, सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज शाहपुर नेवादा महाराजगंज का दौरा किया। इस दौरान सभी शिक्षक ने आश्वासन दिया कि इस बार किसी भी कीमत पर जनपद जौनपुर की विजय सुनिश्चित की जायेगी। साथ में सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह उपस्थित रहे।