आजमगढ़: लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं स्वयंसेविकाएं: डॉ. नीरज
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
News Portal Aap Ki Ummid
आजमगढ़। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय पीजी कॉलेज लालगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय के स्वयंसेविकाएं वैश्विक महामारी कोरोना को समूल नष्ट करने में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
इस निमित्त लोगों को आरोग्य सेतु एप, आयुष ऐप डाउनलोड करने, लोगों में मास्क वितरित करने तथा हाथों में मेंहदी लगाकर लोगों को अपने घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक, सेविकाएं जनपदवासियों से यह अपील कर रहे हैं कि यदि आपके घर, गांव, कस्बे आदि में कोई व्यक्ति बाहर से आए तो तत्काल स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर सूचना अवश्य दें।
स्वयंसेविकाओं द्वारा आरोग्य सेतु 100 तथा 150 मास्क वितरण एवं लोगों के बीच सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए यह कार्य संपन्न किया गया है। स्वयंसेविकाओं को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।