जौनपुर: खाना बनाते बालिका झुलसी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस का पाइप लीक होने से आग लग गयी जिसके चलते सोनी उर्फ सुमन 15 पुत्री मुंशी लाल गम्भीर रूप से झुलस गयी। आनन-फानन में उसे शाहगंज लाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुये जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया गया कि युवती लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गयी है।