सिद्धार्थनगर: सड़कों पर रहा सन्नाटा, डीएम-एसपी ने लिया जायजा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
प्रदीप चौधरी
सिद्धार्थनगर। जनता कर्फ्यू के चलते जिले भर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा। देखा गया कि जिले के बांसी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज, इटवा, नौगढ़ सहित ग्रामीण इलाकों में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखा।
लोगों ने घरों में खुद को कैद रखा तथा दुकानें भी पूरी तरह से बंद रहीं। सड़क पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आये। वहीं जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील मुख्यालयों का जायजा लिये। इसी क्रम में नगर पंचायत सोहरतगढ़ में तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने लोगों को जागरुक किया।