जौनपुर: सुरक्षा के मद्देनजर मां शीतला चौकियां का झांकी दर्शन करेंगे श्रद्धालु | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में कोरोना महामारी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैठक मंदिर प्रबंधक परिवार व पुलिस प्रशासन के मध्य संपन्न हुआ। जिसमें दर्शनार्थियों की सुरक्षा के हित को देखते हुए मंदिर परिसर में झांकी दर्शन कराने की बात हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भक्तों को दूरी से दर्शन कराकर बाहर कर दिया जाएगा।
सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को हाथ धुलने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मन्दिर प्रबंधक अजय कुमार पण्डा, रतन गिरी, राजकुमार माली, विनय गिरी, विनय त्रिपाठी, संजय गुप्ता, आकाश गिरी, संतोष सोनकर, चौकी प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ उपस्थित रहे।