• ढाबे पर पड़ा है मृतका का 4 महीने का बच्चा

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर परसूपुर के समीप बीती रात किसी वाहन की चपेट में आने से एक अर्धविक्षिप्त युवती की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अरूआवा निवासी लल्लू सरोज की पुत्री बिन्दू 28 वर्ष दिमागी तौर पर विक्षिप्त है। मंगलवार को वह परसूपुर में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद अपने चार महीने के पुत्र को वहीं चारपाई पर सुलाकर संभवतः नित्य क्रिया करने सड़क पार कर रही थी।
इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गयी जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आस-पास के लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उपचार के दौरान थोड़ी देर में उसकी मौत हो गयी। रात भर लावारिश हालत में उसका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा।
सुबह जमुहर निवासी पन्ना लाल को जानकारी हुई तो वे पहुंचकर शव का पंचनामा करवाये। बताया गया कि युवती की शादी महाराजगंज के चरियाही निवासी साहब लाल से हुई थी लेकिन अर्धविक्षिप्त होने से पति के साथ कभी नहीं रही। 4 महीने का बच्चा लेकर वह घूमती रहती थी जो ढाबे पर ही पड़ा है।




DOWNLOAD APP