जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के मुंगराबादशाहपुर रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आ जाने से लगभग 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने मुताबिक नीलांचल एक्सप्रेस जो पुरी से चलकर नई दिल्ली जा रही थी और उसका ठहराव स्थानीय बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं है। रेलवे फाटक बन्द होने के बावजूद उक्त अज्ञात व्यक्ति रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी एकाएक नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे अधेड़ की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मुंगराबादशाहपुर नन्द किशोर शुक्ल, कांस्टेबल इन्द्रदेव सिंह के साथ मौके पर पहुँच गए। लेकिन दुर्घटना आउटर के भीतर होने के कारण स्थानीय स्टेशन अधीक्षक एवं जीआरपी जंघई को सूचना दिए। समाचार लिखने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की पहचान रामअचल शर्मा पुत्र दुखरन निवासी समसपुर थाना मुंगराबादशाहपुर के रूप में हुई।