जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार निवासी किशोर के अपहरण का आरोप फर्जी निकला। ऐसे में पुलिस ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर रुखार निवासी राम आसरे एवं राम अवध गुप्ता के बीच जमीनी विवाद था।
राम आसरे गुप्ता के निर्माण को राम अवध आदि द्वारा रोके रोका जा रहा था। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच सुलह समझौता कराया लेकिन पुलिस के जाने के बाद राम अवध ने पुनः निर्माण कार्य रोक दिया। पुलिस के आने पर राम अवध का छोटा पुत्र रोहित 15 वर्ष अचानक गायब हो गया।
ऐसे में राजकुमार एवं राम अवध ने हल्का दरोगा इंद्रजीत यादव के ऊपर किशोर के अपहरण का आरोप लगाकर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। सुबह किशोर घर वापस आ गया।
किशोर के गायब होने वापस आने के संबंध में गांव में अनेकों तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। फिलहाल किशोर की वापसी पर पुलिस ने राहत की सांस लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने प्रथम पक्ष पर किशोर को स्वयं गायब करके गलत आरोप लगाने की बात कही है।




DOWNLOAD APP