लखनऊ। भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन आगामी 6 फरवरी दिन गुरूवार को प्रातः 11 बजे से जनपद कुशीनगर के पडरौना में होगा।

उक्त बातें भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे बताया कि उक्त रैली के मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी हैं तथा अध्यक्षता ओम प्रकाश राजभर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी करेंगे।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में उनके अलावा अनिल सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी), बाबू राम पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र उदय पार्टी और प्रेमचन्द प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी हैं। उन्होंने भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी पार्टियों से उपेक्षित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली में पहुंचने की अपील किया है।

DOWNLOAD APP