जौनपुर: गरीब बच्चों के साथ मना सक्षम का जन्मदिन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पालिया माफी में प्रधानाध्यापक आनन्द वर्मा की देख-रेख में उदयन एकेडमी की डायरेक्टर संगीता जायसवाल ने अपने पुत्र सक्षम जायसवाल का जन्मदिन मनाया जहां बच्चों टोपी सहित तमाम उपहार दिये गये।
जौनपुर के शाहगंज में अपने पुत्र के जन्मदिन पर गरीब बच्चों को उपहार देतीं संगीता जायसवाल सहित अन्य। |
इस मौके पर श्रीमती जायसवाल ने कहा कि हम सब हर वर्ष अपने बेटे सक्षम जायसवाल का जन्मदिन गरीबों व छात्राओं की सेवा करके मनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन उदयन एकेडमी के प्रबंधक राजेश जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार, निरंजन कुमार, मधुर शर्मा ने शैलेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, आकाश उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।