• मिली खामियों पर जतायीं नाराजगी, कहा- होगी कार्यवाही

 हापुड़। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अमर जन कल्याण सेवा समिति दिव्यांगजन संगठन का सुषमा सिंह उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने औचक निरीक्षण किया।
 इस दौरान उन्हें दिव्यांग जनों की संख्या 25 बतायी गयी जबकि निरीक्षण के समय केवल 15 ही मिले। वहीं उपस्थिति रजिस्टर के माध्यम से 17 दिव्यांग जन ही दर्ज थे। इस बाबत पूछे जाने पर संस्था के पास कोई जवाब नहीं था। इस पर उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने नाराजगी जतायी तथा सीसीटीवी कैमरा न होने पर जमकर फटकार भी लगायी।
 बताया गया कि दिव्यांगजन अधिकारी पर वहां कार्यरत कर्मचारियों की सूची रजिस्टर के माध्यम से गलत पायी गयी जो घोर लापरवाही का कारण दिखा।
 इस पर उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने नाराजगी जताते हुये किसी भी प्रकार का इन-आउट रजिस्टर न होने पर कड़ी फटकार लगायी। साथ ही संस्था को चेतावनी दी कि उपरोक्त लापरवाहियों पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

DOWNLOAD APP