जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्रामसभा बंजारेपुर स्थित अपने आवास पर रविवार को ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल ने गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड के कारण गरीब तबके के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग ठंड के कारण ठिठुर रहे हैं। जिसे देखते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्य करके मन को संतुष्टि मिलती है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को कम्बल अवश्य मिलना चाहिए। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर श्याम बिहारी यादव, इरशाद अंसारी, शफीक अंसारी, संजय कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, शुभम, वीरेंद्र, अर्जुन, राधेश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP