जौनपुर: संत निरंकारी निर्मल प्रसाद हुये ब्रह्मलीन, उमड़ा जनसैलाब | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ऊदपुर में सन्त निरंकारी महात्मा निर्मल प्रसाद ने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस लिया। बताया गया कि श्री प्रसाद पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों के अनुसार उनकी किडनी सिकुड़ गयी थी।
वहीं उनके जाने से क्षेत्र में एक कर्मठ प्रभु भक्त की कमी लोगों को खलेगी। उनकी अन्त्येष्टि त्रिमुहानी घाट राजेपुर ऊदपुर पर हुई। उनकी अन्त्येष्टि में पहुंचे ग्राम प्रधान के बेटे रमेश कन्नौजिया, सन्त धर्मेन्द्र वर्मा, सन्त इंचार्ज चंवरी हेमचन्द्र प्रजापति, सन्त धर्मेन्द्र मौर्य, उमाकान्त मौर्य, पत्रकार जितेन्द्र चौधरी सहित तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र में संत निरंकारी महात्मा निर्मल प्रसाद को अंतिम विदाई देते लोग। |