जौनपुर। बक्शा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में तेजी बाजार चौराहे पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया एवं उनके प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।
इस मौके पर डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने उनको याद करते हुए उनके द्वारा जय जवान जय किसान के नारे को जवानों और किसानों के जीवन में बदलाव के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि देश का जवान और किसान उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे। मनोज बिंद के नेतृत्व में बक्शा ब्लॉक के धनियामऊ बाजार में भी तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई।
इस मौके पर बबलू गुप्ता, सत्यम मिश्रा, विवेकानन्द मिश्रा, सन्तोष सिंह, भोला सिंह, धीरज, राकेश आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP