मड़ियाहूं, जौनपुर। ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विनय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय किसान कोऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय उपस्थित रहे। अन्य वक्ताओं में अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव महेंद्र बेनवंशी, इंटक के जिला अध्यक्ष आनंद सेठ, नगर अध्यक्ष, विजय प्रजापति (केपी), विजय यादव, अशोक दुबे, इम्तियाज हाशमी, विष्णु धिवर, गौतम यादव, बिलाल अहमद, प्रेम बहादुर सिंह आदि लोगों ने श्रीमती गांधी को दीर्घ जीवन प्राप्त होने की शुभकामना दी।
बाद में कार्यकर्ताओं ने कस्बे स्थित भंडरिया टोला स्थित मलिन बस्ती में जाकर उनके साथ खिचड़ी भोज के बाद उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं नगर स्थित आयुष हेल्थ केयर सेंटर पर मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित की गई।





DOWNLOAD APP