जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कुरनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में 136 गरीब महिलाओं को कम्बल दिया गया। कम्बल पाते ही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समाधगंज क्षेत्र के भाजपा नेता राजन सिंह ने आवलेन्द्र सिंह एवं राहुल अग्रहरि के सहयोग से कुरनी गांव में उपरोक्त कार्यक्रम किया।
जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र में गरीबों को
कम्बल देते भाजपा नेता राजन सिंह।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी जरूरतमंदों को कम्बल देते हुये कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सेवा माना जाता है। इस अवसर पर शान्ति देवी, चम्पा देवी, कौशल्या देवी, फुरेशा बेगम, नाजिरा बेगम, चन्दा देवी, मन्जू देवी, अन्जू गुप्ता, सुरेश सिंह, भगीरथी मौर्य, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत आवलेन्द्र सिंह ने किया तो सभी के प्रति आभार राजन सिंह ने जताया।




DOWNLOAD APP