जौनपुर: हरदीपुर प्रधान ने 5 सौ गरीबों को दिया कम्बल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के हरदीपुर के ग्राम प्रधान राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को अपने गांव में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी रवि पाण्डेय एवं रजनीकांत मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि 5 सौ से अधिक लोगों को कम्बल वितरित किया।
साथ ही कहा कि नर सेवा ही सही मायने में नारायण सेवा मानी जाती है। इसी उद्देश्य से ग्राम प्रधान राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा गांव में ठण्ड से जूझ रहे जरूरतमंदों को कम्बल बांटा किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने अतिथि के रूप में मौजूद उपरोक्त दोनों का माल्यार्पण किया जिसके बाद गरीबों को कम्बल देते हुये भोजन कराया गया।
इस अवसर पर अम्बरीश पाण्डेय, राहुल कुमार, शशि मिश्रा, आशीष मिश्रा, अमित मिश्रा, श्रीकांत, आशीष चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक राम प्रकाश पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर के हरदीपुर गांव में गरीबों को कम्बल देते मंचासीन अतिथिगण। |