मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को आयोजित कंबल वितरण समारोह में नगर के अनेक वार्डों के 200 गरीबों और असहायों को पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू एवं अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी द्वारा कंबल वितरित किया गया। कंबल मिलने पर पाने वालो के चेहरे खिल उठे।

नगर पालिका चेयरमैन शिव गोबिंद साहू ने बताया कि वार्डो के सभासदों द्वारा दी गयी गरीबों की सूची के मुताबिक कम्बल का वितरण किया गया है। इस मौके पर सिटी पब्लिक के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त उर्फ पिंटू, रामयश पटेल, पिंटू सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आजम राइन, प्रकाश शुक्ला, मनीष साहू, बच्चा साहू, गणेश कुमार, चंदा देवी, रंजना देवी, विनोद कुमार, कामता प्रसाद यादव, बिश्वम्भर दुबे, अवर अभियंता शिवा नन्द वास्को, हरिजी वर्मा अवर अभियंता सिविल, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP