• दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिये मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2019

जौनपुर। जौनपुर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का परचम लहराया। जनपद के बदलापुर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी बृजनाथ यादव एवं कौशिल्या देवी की पुत्री प्रियंका यादव (डिप्टी कमिश्नर आयकर) को देश के उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के हाथों से दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सुश्री प्रियंका यादव अगस्त 2010 में संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल होकर भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में चयनित हुई थीं। इसके पहले वह अहमदाबाद में अपनी सेवाएं दे चुकी है। इनको नियुक्ति के बाद पूरे कार्यकाल में सदैव उत्कृष्ट कार्य मूल्यांकन श्रेणी प्राप्त होती रही है।
अध्ययन, लेखन एवं सामाजिक कार्यों में अभिरूचि रखने वाली प्रियंका द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिये सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर मामा राजदेव यादव, राज नारायण यादव, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, श्रीकांत यादव, अवनीश यादव, हरि लाल यादव, हरिशंकर यादव, वेद प्रकाश, सत्यदेव सिंह, राजेश सिंह, विनोद उपाध्याय, दिनेश यादव आर्मी सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
प्रियंका यादव के सम्मान अवसर पर डा. थावर चन्द्र गेहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, रतन कलारिया, रामदास अठावले, श्रीमती शकुंतला डी. मैमलिन, किशोर बी. सुरतड़े सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सुश्री प्रियंका को यह सम्मान पुरस्कार समारोह आयोजित कर विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रदान किया गया।




DOWNLOAD APP