वाराणसी: दबंगों ने सरकारी नाली तोड़कर बना दिया चकमार्ग | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। पिण्डरा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा अमौत में दबंगों ने नाली को जबर्दस्त तोड़कर चकमार्ग बना दिया जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी है।
बता दें कि सरकारी नाली संख्या 7514, 723 सरकारी नक्शे में दर्ज है उसे तोड़कर चकमार्ग बना दिया गया। इसको लेकर लोगों का कहना है कि यदि नाली नहीं खुदवाई गयी होती तो सैकड़ों एकड़ फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो जायेगी। दो दर्जन से अधिक परिवारों को भोजन के लाले पड़ जायेंगे। उसी नाली द्वारा लोग सिंचाई करते थे जो कुछ दबंग ग्राम प्रधान से मिलकर तोड़ते हुये चकमार्ग बना दिये।
लोगों ने कहा कि यदि नाली का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग अनशन के लिये बाध्य होंगे। नाली द्वारा खेत की सिंचाई करने वालों में अकबर प्रजापति, गिरजा शंकर, रामकुमार वर्मा, मुन्ना लाल, राज नारायण आदि प्रमुख हैं।