जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गॉव निवासी एक व्यक्ति को एक महिला से चोरी छिपे प्रेम संबंध रखना भारी पड़ गया। गांव के ही व्यक्ति ने प्रेमी को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये ऐठ लिया। उस व्यक्ति का उस महिला से काफी पुराना सबंध था। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के पास बच्चे भी है। इसके बावजूद महिला और उसके प्रेमी चोरी छिपे मिलते रहते थे। यह बात महिला के पूराने प्रेेमी को खटकती थीं।

महिला का पति अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। गॉव के ही महिला के पूर्व प्रेमी ने दोनों को पकड़ लिया। तो दोनों हाथ पैर पकड़ने लगे। इसके बाद मुकदमा करने और महिला के पति को सूचना देने की बात कहीं तब दोनों डर गए। मौके पर गॉव के कई लोग जमा हो गए। लोगों ने भी समझाया। बाद में पैसा देने की बात पर प्रेमी-प्रेमिका की जान बची। इस बात की क्षेत्र में खूब चर्चा है।





DOWNLOAD APP