सुजानगंज, जौनपुर। सूर्य आराधना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित छठ पूजा महोत्सव 2019 के कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के सुजानगंज मोहरियांव के नए युवा लोकप्रिय गायक अनमोल दूबे ने शिरकत किया।

अनमोल दुबे अपनी शिक्षा दीक्षा मुंबई में ही रह करके पूरी किया। बचपन से ही उनकी प्रबल इच्छा रही है। एक अच्छा लोकप्रिय गायक व अभिनेता बनाना जो कि धीरे-धीरे अपने लोकप्रियता से लोगों के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से समा बांध दिया।
लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और उनकी टीम के साथ मोनू पांडे जी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में भक्तों में हाजिरी लगाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं पर कृष्णा चौबे, प्रियांशी गायिका भी ने अपना छठ पूजा का गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



DOWNLOAD APP