वाराणसी। राजा तालाब तहसील क्षेत्र के आराजी लाइन ब्लाक के महगांव में मनरेगा मजदूर यूनियन व आशा ट्रस्ट ने महिलाओं को माहवारी के दिनों में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने
 हेतु निकली रैली में शामिल संगठनों के पदाधिकारीगण।

साथ ही बताया कि उन दिनों में किस प्रकार कठिनाइयां होती हैं और लापरवाही और गंदगी से बीमारियों से शरीर को नुकसान के बारे में बताया। माहवारी के समय बहुत सी महिलाओं को शर्म आती है जो भ्रम रखती हैं। अपने से बड़े को अपनी बात नहीं बताती हैं। अब ऐसी बात नहीं है। माहवारी में होने वाली बीमारियों और संक्रमण से तमाम तरह के रोग शरीर में फैल जाते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
इन्हीं सब बातों को लेकर मनरेगा मजदूर यूनियन के सुरेश राठौर सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम किया। इस अवसर पर मनरेगा मजदूर यूनियन के सुरेश राठौर, आशा ट्रस्ट की मानसी गुप्ता, रेनू, प्रियंका, सावित्री, निर्मला, कविता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP