जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि पण्डित नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी काँग्रेसजनों ने पण्डित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुफ़्ती हाशिम मेंहदी, राकेश सिंह डब्बू, आज़म ज़ैदी, नीरज राय, पंकज सोनकर, ज्ञानेश सिंह, सरवर अहमद, विशाल सिंह हुकुम, बब्बी खान, राजकुमार गुप्ता, तौकीर खान दिल्लू, अशरफ, सौरभ शुक्ल आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP